पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मानजनक नहीं हुआ वेज रिवीजन : सिंह

सम्मानजनक नहीं हुआ वेज रिवीजन : सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> ठेका मजदूरों ने एनजेसीएस नेताओं पर बैठक में ठेका मजदूरों की उपेक्षा का लगाया आरोप
भास्कर न्यूज - बोकारो
कोल, भेल और एनटीपीसी की तरह सेल कामगारों का वेज रिवीजन नहीं हुआ। यह सेल कर्मियों के साथ अन्याय है। एनजेसीएस की बैठक में ठेका मजदूरों की मांगों को दबाया गया। यह कहना है बोकारो इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री सुमन सिंह का। वे एनजेसीएस नेताओं के पुतला दहन कार्यक्रम में बोल रहे थे। संघ द्वारा सेक्टर चार स्थित महात्मा गांधी चौक में पुतला दहन किया गया। सिंह ने कहा कि अगर मात्र 17 प्रतिशत एमजेबी और छह प्रतिशत पर्क पर ही फैसला करना था तो दो साल विलंब क्यों किया गया। कर्मचारियों को जो घाटा हुआ उसकी भरपाई कौन करेगा। सिंह ने कहा कि एलटीसी, एलएलटीसी घटाया गया, बोनस से सिलिंग एक्ट हटा दिया गया, नई पेंशन स्कीम पर सम्मानजनक समझौता नहीं हुआ।
सेवानिवृत्त कर्मियों के आवास रिटेंशन कानून को और कड़ा किया गया। इसके खिलाफ संघ आंदोलन करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसआर सिंह कर रहे थे। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार, आशा देवी, अनिल कुमार, राजेश सत्यार्थी, बीके सिंह, नरेश कुमार, अखिलेश कुमार, मंजू देवी, राजीव सिंह
आदि उपस्थित थे।