समिति ने किया लौह संग्रहण
बोकारो - लौह संग्रहण समिति की ओर से प्रभात कॉलोनी वार्ड संख्या २६ व राणा प्रताप नगर वार्ड संख्या २३ में लौह संग्रहण अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में समिति के जिला संयोजक सुरेंद्र सिन्हा, सह संयोजक अतीश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक जगनानी, उत्तरी छोटानागपुर प्रभारी अर्जुन गिरि, वार्ड पार्षद संतोष सिंह, प्रभारी कामेश्वर सिंह, जेके मिश्रा, अरविंद यादव, शिव कुमार श्रीवास्तव, राजनंदन प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, सीताराम पासवान, मीना देवी आदि शामिल थे।