पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रो. सुबीर आप में हुए शामिल

प्रो. सुबीर आप में हुए शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - भारतीय भौतिकी शिक्षक परिषद, झारखंड के संयुक्त सचिव प्रो. सुबीर कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप की बैठक में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रो. कुमार ने कहा कि स्वच्छ, भ्रष्टाचार मुक्त और शांतिप्रिय भारत के निर्माण के लिए उन्होंने आप की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के मार्ग पर चलकर संगठन मजबूत करने के लिए भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाएंगे। उन्होंने बताया कि आप देश की जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएगी और स्वशासन कायम करेगी। इससे देश का चहुमुखी विकास होगा।