मुखिया को मिले बिजली बिल का जिम्मा
बोकारो - गौसनगर निवासी सलीम खान ने उपायुक्त को पत्र लिखकर सभी पंचायतों में गैस कनेक्शन का जिम्मा मुखिया को देने की मांग की है। साथ ही बिजली बिल का जिम्मा भी पंचायत को देने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने उपायुक्त से सभी पंचायतों में ग्रामीण बैंक की शाखा खोलने की मांग की है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पोस्ट आफिस में कर्मियों की बहाली की मांग दोहरायी है। ताकि ग्रामीणों की समस्याएं आसानी से दूर हो सकें।