पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेल एवं ग्रीस के सही प्रयोग और उपलब्धता पर डाला गया प्रकाश

तेल एवं ग्रीस के सही प्रयोग और उपलब्धता पर डाला गया प्रकाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
: तेल संरक्षण पखवाड़े के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित
भास्कर न्यूज - बोकारो
बोकारो स्टील में जारी तेल संरक्षण पखवाड़े के अंतर्गत 28 जनवरी को स्लैबिंग मिल के मानव संसाधन विकास सम्मेलन कक्ष में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन महाप्रबंधक ((स्लैबिंग मिल))एन गुहा ने किया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक((स्लैबिंग मिल-यांत्रिक)) एसके सिन्हा, उप महाप्रबंधक((लुब्रिकेशन सेल)) एके गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक((स्लैबिंग मिल-यांत्रिक)) एसके सेन, प्रबंधक ((लुब्रिकेशन सेल))एके सिन्हा, इंडियन ऑयल कारपोरेशन के प्रतिनिधि हरिश्चन्द्रा सहित 40 अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के आरम्भ में गुप्ता ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि गुहा ने अपने संबोधन में इस कार्यशाला की महत्ता को रेखांकित करते हुए सभी प्रतिभागियों को इस कार्यशाला से लाभान्वित होने का आहवान किया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को चन्द्रा द्वारा एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तेल एवं ग्रीस के सही प्रयोग एवं भविष्य में इसकी उपलब्धता पर जानकारी दी गई। गुप्ता ने स्लैबिंग मिल एवं बोकारो इस्पात संयंत्र में लुब्रिकेन्ट की खपत एवं इसकी लागत से प्रतिभागियों को अवगत कराया। इसके पश्चात प्रबंध प्रशिक्षु सुश्री सुधा ने प्रस्तुतीकरण द्वारा तेल संरक्षण की आवश्यकता तथा उपायों पर जानकारी दी। कार्यशाला के अन्त में सेन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यशाला को सफल बनाने में एके सिन्हा ने महत्वपूर्ण
भूमिका निभाई।