बलराम इलेवन, कांड्रा बना चैंपियन
चासनाला - कांड्रा स्थित शिव शक्ति क्लब मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को बलराम इलेवन क्लब कांड्रा व साधन इलेवन क्लब सुदामडीह के बीच खेला गया। खेले गये मैच में बलराम इलेवन क्लब कांड्रा ने 26 रनों से साधन इलेवन क्लब को हराया। मौके पर उपस्थित बोकारो विधायक समरेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सेल के चासनाला महाप्रबंधक जेके भौमिक ने विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। 16 ओवर के खेल में बलराम इलेवन ने 164 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए साधन इलेवन मात्र 140 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह बलराम इलेवन ने 26 रनों से मैच जीत लिया। इस दौरान झाविमो के के न्द्रीय प्रवक्ता सरोज सिंह, विनोद पासवान, टिंकू महतो, प्रकाश बाउरी, बलराम महतो, राजा चौधरी, शहनवाज आलम आदि उपस्थित थे।