पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रीफा की वर्षगांठ पर हुआ कार्यक्रम

रीफा की वर्षगांठ पर हुआ कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - चास के शिवपुरी कालोनी स्थित रीफा के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित की गई। यहां बच्चों को नृत्य, संगीत, पेंटिंग सिखाया जाता है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष मिहिर कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी संस्था है जो बच्चों को कला की जानकारी देती है। इससे बच्चों की प्रतिभा भी निखरती है। कार्यक्रम में चालीस कलाकारों ने हिस्सा लिया। यहां सौरभ और अभिषेक ने गिटार बजाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम की लोगों ने सराहना की।