पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ने की नौ अधिकारियों से कारण पृच्छा

डीसी ने की नौ अधिकारियों से कारण पृच्छा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने जिले के नौ अधिकारियों से कारण पृच्छा किया है। उन्होंने मंगलवार को १०:५५ बजे समाहरणालय में सहित सभी विभाग के अधिकारियों के चैंबर का निरीक्षण किया। जहां अधिकारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने समाहरणालय के नौ अधिकारियों से कारण पृच्छा करते हुए २४ घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही कहा है कि अगर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिला तो ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को गैर जिम्मेदाराना करार देते हुए कहा कि अधिकारियों को १०:३० बजे कार्यालय पहुंच जाना है। उपायुक्त ने डीआरडीए, डीएसओ सहित समाहरणालय में स्थित सभी नौ कार्यालय के अधिकारियों से कारण पृच्छा की है। उन्होंने कहा कि अनुसचिवीय कर्मचारी संघ बेमियादी हड़ताल पर हैं ऐसे में समय पर कार्यालय नहीं आना गैर जिम्मेदाराना लगता है।