पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम मांगो कार्यशाला का उद्घाटन

काम मांगो कार्यशाला का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदनकियारी - चंदनकियारी प्रखंड परिसर में बहुउद्देशिय भवन में बोकारो जिला के उपविकास आयुक्त श्रीराम तिवारी एवं डीपीएलआर महेश्वरी प्रसाद, मनरेगा लोक पाल काशीनाथ चटर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यशाला में पिछले कुछ वर्षो से मनरेगा योजना के कार्य में गिरावट हुई है। इसको रोकने के लिए एवं इसके स्तर को ऊंचा उठाने के लिए केंद्र एवं राज्य सराकर द्वारा काम मांगों अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय कार्यशाला कर लोगों को तैयार करने का काम किया जाएगा। कार्यशाला में प्रखंड प्रमुख पदमा देवी, बीडीओ मिथिलेश कुमार चौधरी, अंचलाधिकारी जयप्रकाश करमाली के अलावा पंचायत के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।