- Hindi News
- बेहतर व्यक्तित्व व समाज निर्माण में शिक्षित होना जरूरी
बेहतर व्यक्तित्व व समाज निर्माण में शिक्षित होना जरूरी
बोकारो - शिक्षा से ही बेहतर व्यक्तित्व व समाज का निर्माण संभव है। यह बातें एसआरयू के महाप्रबंधक बीके त्रिपाठी ने कही। वे सेक्टर १२ में जनकल्याण सामाजिक संस्था की ओर से संचालित बिरसामुंडा नि:शुल्क विद्यालय में निरीक्षण के बाद छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है जब सब साक्षर होंगे। इसलिए बदलते परिवेश में हर लोगों को शिक्षित होना अनिवार्य है।