पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माण में अनियमितता का आरोप

निर्माण में अनियमितता का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - खूंटरी पंचायत में आदिवासी कल्याण समिति की बैठक लबधन सोरेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जरीडीह प्रखंड के खूंटरी पंचायत में ग्रामीण विकास कार्य विभाग द्वारा कुशूलगू से भाया भुटकुरू होते हुए जेपी सीमेंट प्लांट तक पक्की सड़क, पीसीसी एवं पुल-पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। इसकी प्राक्कलित राशि एक करोड़ रुपए है। इस निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को देने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। अगर घटिया कार्य की जांच और दोषी पर कार्रवाई नहीं हुई तो समिति आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से मिहिलाल मुर्मू, रोहन मांझी, हरि हेम्ब्रम, लक्ष्मण मांझी, रंजीत सोरेन आदि उपस्थित थे।