पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गश्ती में मस्ती करते पकड़े गए तो कार्रवाई

गश्ती में मस्ती करते पकड़े गए तो कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बोकारो
गश्ती में मस्ती करते पकड़े गये तो सख्त कार्रवाई होगी। शहर में अपनी गतिविधियां पुलिस अधिकारी बढ़ाएं। यह निर्देश दिया है पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार सिंह ने। वे बुधवार को अपनी पहली क्राइम मीटिंग में पुलिस अफसरों से मुखातिब थे। पहली मीटिंग में एसपी ने सभी अधिकारियों से उनका परिचय भी प्राप्त किया। इसके बाद अधिकारियों से कहा कि वे जनता का विश्वास जीतने की कोशिश करें। जनता के साथ दोस्ताना संबंध रखें। पुलिस अफसरों को यह भी ताकीद की कि वे शहरी इलाकों में छिनतई, अपराध और अपराधियों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाते रहें। मीटिंग में मुख्यालय डीएसपी मुकुंद सिंह, चास डीएसपी आरएन शर्मा, सिटी डीएसपी सहदेव साव आदि मौजूद थे।