पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावर स्पोर्टिंग की रायल स्पोर्टिंग पर एक विकेट की संघर्षपूर्ण जीत

पावर स्पोर्टिंग की रायल स्पोर्टिंग पर एक विकेट की संघर्षपूर्ण जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - दीपक सिंह की शानदार अद्र्धशतकीय पारी व घातक गेंदबाजी की मदद से पावर स्पोर्टिंग ने रायल स्पोर्टिंग क्लब को एक विकेट से हराकर बोकारो जिला एलिट ग्रुप लीग में संघर्षपूर्ण जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही प्रतियोगिता में पावर स्पोर्टिंग ने पहली जीत दर्ज की। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रायल स्पोर्टिंग की टीम दीपक सिंह ((९/२४/४)) व संयम ((९/६३/४)) की शानदार गेंदबाजी के आगे ४५ ओवर में २०८ रन बनाकर आल आउट हो गई। राजू यादव ने ५९, इमरान नजीर ने ४८ व संजय ने ३४ रनों का योगदान दिया। पावर स्पोर्टिंग ने ४४.५ ओवर में २१० रन बनाकर मैच जीत लिया।