पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल के नौवें दिन किया गया पैदल मार्च

हड़ताल के नौवें दिन किया गया पैदल मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बोकारो
झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ((समाहरणालय संवर्ग)), राज्य स्तरीय संघर्ष समिति के आह्वान पर अनुसचिवीय कर्मी अपनी लंबित १८ सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को नौवें दिन भी बेमियादी हड़ताल पर रहे। वहीं बुधवार को सभी अनुसचिवीय कर्मचारियों ने पैदल मार्च किया और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। साथ ही सरकार के दंडात्मक कार्रवाई की घोषणा का विरोध किया। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री रामाधार शर्मा ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में सरकार के उक्त विज्ञप्ति की निंदा की है। साथ ही सरकार को आगाह किया है कि ऐसी घोषणा वापस लें। इस घोषणा को वापस लेते हुए सम्मानजनक समझौता नहीं किया तो फरवरी के प्रथम सप्ताह से महासंघ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा दी गई विज्ञप्ति भ्रामक है राज्य के सभी २४ जिलों के अनुसचिवीय कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से नारायण राम महतो, रामजी प्रसाद रजक, विजय कुमार सिंह, सुकुमार मरांडी, कुमार सुबोध सिन्हा, इंद्रदेव सिंह, ललित कुमार सिन्हा, अंबिका प्रसाद बाउरी, विजय कुमार, रामनंदन प्रसाद, अनिमेश वैभव, मनोज कुमार, संतोष कुमार सिंह, कुमार संजीव, अमलेश कुमार, प्रमोद कुमार, महेश नायक, हेमेन्द्र महतो, लक्ष्मी नारायण, रवि मुर्मू, जितेन्द्र कुमार, अमित कुमार, लखिश्वर मरांडी, देवनंदन चौधरी, मोहन चंद्र दास आदि मौजूद थे।