पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कदाचार मुक्त कराएं नवोदय परीक्षा

कदाचार मुक्त कराएं नवोदय परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - जिला शिक्षा पदाधिकारी राजीव लोचन ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को आठ फरवरी को होने वाली जवाहर नवोदय चयन परीक्षा कदाचार मुक्त कराने का निर्देश दिया। डीईओ ने बीईओ के साथ समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि इसके लिए जिले में ११ परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस मर्तबा ६७१९ परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि नेतरहाट विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए तीन सौ और इंदिरागांधी विद्यालय के लिए तीन सौ फार्म उपलब्ध कराया गया है। जिसका वितरण जल्द करने को कहा। साथ ही कहा कि अगर आवेदन की और आवश्यकता होगी तो उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं उन्होंने साक्षरता अभियान के लिए प्रेरक का चयन करने का आदेश भी बीईओ को दिया। साथ ही कहा कि जहां-जहां प्रेरक का चयन हो चुका है वहां प्रशिक्षण प्रारंभ करें। बैठक में मुख्य रूप से बीईओ राकेश रंजन आदि मौजूद थे।