निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन
बोकारो - निजी स्कूल के प्रबंधन के विरोध में शक्ति सेना प्रमुख प्रदीप बर्मन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के समक्ष मुंह और आंख में पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया। बर्मन ने बताया कि मुंह और आंख में पट्टी का तात्पर्य यह है कि सरकार अंधी और गूंगी है। यहां के निजी स्कूल प्रबंधन मनमानी करते हैं इसके बाद भी जिला प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। निजी स्कूल प्रबंधन अभिभावकों से तरह-तरह के शुल्क ले रहे हैं। साथ ही बच्चों को मानसिक रूप से शोषित किया जाता है। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर दो कानून बनाया गया है। संपन्न व्यक्तियों के लिए अलग और गरीबों के लिए अलग व्यवस्था है। इस मौके पर कमला प्रसाद गुप्ता, शशि बर्मन, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।