45वें दिन भी हड़ताल जारी
बोकारो - संबद्ध महाविद्यालयों में 45वें दिन भी हड़ताल जारी रही। रणविजय स्मारक कॉलेज में कालेज कर्मी हड़ताल पर रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जार रहेगा। एक फरवरी से मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और राजभवन के समक्ष क्रमवार घेराडालो डेराडालो कार्यक्रम किया जाएगा। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकारी उनकी मांग पूरी नहीं करती है। इस अवसर पर कमलाकांत शर्मा, कामाख्या नारायण सिंह, उदय प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, एसके मांझी, एके दुबे, सुरेंद्र सिंह, छवि मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।