पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ...तो मनरेगा सबसे कारगर : बीडीओ

...तो मनरेगा सबसे कारगर : बीडीओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बोकारो
चास के बीडीओ विजेंद्र कुमार ने बाबूडीह पंचायत में मनरेगा की सात योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि वे यहां नए आए हैं। पहली बार योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। इस क्षेत्र में योजनाओं का चयन जनहित को देखते हुए किया गया। बीडीओ ने कहा कि अगर काम ढंग से हो तो मनरेगा सबसे कारगर योजना है। बाबूडीह में एक तालाब और दो सिंचाई कूप का निर्माण चल रहा है। इन योजनाओं के पूर्ण होने से पहले ही किसानों ने अपने खेतों में सब्जी की खेती शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस पंचायत में लोगों को मनरेगा की योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। सिंचाई की योजनाओं के अलावा मनपुरण रजवार की जमीन पर मुर्गी फार्म के लिए शेड का निर्माण कराया जा रहा है। लाभुक इस शेड का उपयोग कर मुर्गी पालन कर सकते हैं।