पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा के महत्व पर नाटक का मंचन

शिक्षा के महत्व पर नाटक का मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - मॉडर्न पब्लिक स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने शिक्षा के महत्व पर नाटक का मंचन किया। वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में रूपी ग्रुप प्रथम, रानी ग्रुप द्वितीय व गजाली ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पठन पाठन में सलीका नूर को प्रथम, साकिया सिद्दिकी को द्वितीय व सोहेल रजा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सबसे अधिक उपस्थिति के लिए रहमत अली को प्रथम, कश्यप रजा को द्वितीय व सना परवीन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि की ओर से पुरस्कृत किया गया। जसमीन खातून स्टूडेंट ऑफ दी ईयर की उपाधि मिली। इस मौके पर शिक्षक इंचार्ज मुश्ताक आलम, सोनी, आलिया, शगुफ्ता आदि मौजूद थे।