फर्जी नियुक्ति मामले की हो जांच
बोकारो - किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अकलू राम महतो ने कहा है कि बीएसएल में हुयी फर्जी नियुक्ति मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई करे। साथ ही दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाए। उन्होंने कहा कि फर्जी नियुक्ति, जमीन का मालिकाना हक आदि मामलों को लेकर वे पूर्व में झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। मुख्य सचिव ने सीबीआई से जांच के लिए सिफारिश की थी। वहीं इंद्रनील सिन्हा ने उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर किया था।