ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का वनभोज
बोकारो - सिटी पार्क स्थित वनभोज स्थल में चास बोकारो गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा वनभोज किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन को मजबूत करने और सदस्यों की समस्याओं के समाधान करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने एकजूट रहते हुए आपसी सहयोग बनाए रखने का सकंल्प भी लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष बीएन मेहता, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव एमपी सिंह, कोषाध्यक्ष आरएस पांडेय, संरक्षक एमएस मिश्रा सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।