पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माराफारी में आपसी मारपीट के बाद तनाव

माराफारी में आपसी मारपीट के बाद तनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - माराफारी थाना क्षेत्र के आजादनगर में दो परिवारों के बीच बुधवार की शाम हुई मारपीट के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। हालांकि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
जानकारी के अनुसार, अजमुल्ला खान और तिलेश्वर राम के बीच पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को यह विवाद काफी बढ़ गया। बुधवार की शाम तिलेश्वर राम का नाबालिग पुत्र अजमुल्ला खान के घर पर चला गया तो इसी बात से खान परिवार नाराज हो गया। फिर दोनों परिवारों के बीच झड़प हो गई। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मौके पर डीएसपी मुख्यालय मुकुंद सिंह, सिटी डीएसपी सहदेव साव और चास डीएसपी आरएन शर्मा कैंप कर रहे हैं।