पांच फरवरी तक लौह संग्रह करें
बोकारो - पांच फरवरी तक लौह संग्रह का कार्य पूर्ण कर सात, आठ और नौ फरवरी तक जिला कमेटी में जमा कर दें। यह कहना है लौह संग्रह समिति के संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा का। उन्होंने कहा कि गुजरात में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा बनाने के लिए सभी कार्यकत्र्ता तन मन से लग कर पांच फरवरी तक संग्रह कार्य पूरा कर लें। जिला कमेटी ११ फरवरी तक लौह संग्रह कर राज्य कमेटी को भेज देगी।