पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्राउन जूनियर ने बीवाईसीसी को चार विकेट से हराया

क्राउन जूनियर ने बीवाईसीसी को चार विकेट से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - तीर्थराज के हरफनमौला खेल की मदद से क्राउन स्पोर्ट्स क्लब जूनियर ने बोकारो यूथ क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर बोकारो जिला एलिट ग्रुप लीग में शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही क्राउन जूनियर ने रासबिहारी सिंह ट्राफी लीग के लिए खेले जा रहे मैच में तीसरी जीत दर्ज की। बल्लेबाजी करते हुए बीवाईसीसी की टीम ३७.४ ओवर में १५९ रन बनाकर आल आउट हो गई। स्वप्रिल सिंह ने २८, नवीन ने २१ व मिराज ने १४ रनों का योगदान दिया। क्राउन के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मो. इकबाल ने ९ ओवर में २० रन देकर तीन तथा तीर्थराज व शक्ति ने २-२ विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए क्राउन जूनियर ने तीर्थराज के नाबाद ४०, सुनील यादव के २५ व विकास यादव के २४ रनों की मदद से २९.३ ओवर में ६ विकेट के नुकसान पर १६२ रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
जिला फुटबाल लीग का सेमीफाइनल आज - बोकारो जिला सीनियर डिवीजन फुटबाल लीग का सेमीफाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा। बीआईएसएसएस ८बी के मैदान में चल रहे बोकारो जिला फुटबाल लीग के पहले सेमीफाइनल में सेल फुटबाल एकेडेमी का मुकाबला वीर बिरसा क्लब भतुआ से तथा दूसरे सेमीफाइल में बोकारो स्टील क्लब व स्टूडेंट क्लब के बीच मुकाबला होगा।