पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूथ कमेटियों का प्रशिक्षण शिविर

बूथ कमेटियों का प्रशिक्षण शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - राजद की ओर से चास के चमसोबाद लक्ष्मी कुटीर फार्म हाउस में बूथ कमेटियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज अली थे। यहां जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को बूथ कमेटी की सूची तैयार कर प्रदेश कार्यालय में जमा करने का सुझाव दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से रामप्रवेश चौधरी, काली सिंह, विकास तिवारी, मदन महतो, महेश महतो, रतन घटवार, खलील अंसारी, राजू यादव, पवन यादव आदि उपस्थित थे।