पब्लिक स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव
बोकारो - स्टैंडर्ड इंग्लिश पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। शुक्रवार को आयोजित समारोह का उद्घाटन आजसू नेता सुरेश कुमार तथा डा. रतन केजरीवाल ने संयुक्त रूप दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य व संगीत की प्रस्तुति से सभी लोगों मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही मुख्य अतिथि कुमार ने विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।