महान देश भक्त थे राष्ट्रपिता
बोकारो - सदा ए उम्मीद वेलफेयर ट्रस्ट के उकरीद स्थित कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी एक महान देशभक्त थे। जिन्होंने अहिंसा के सिद्धांत पर चलकर अंग्रेजों को देश छोडऩे पर विवश किया था। उनके विचार हमारे लिए आज भी प्रासंगिक हैं। इस मौके पर अब्दुल रब अंसारी, इम्तियाज अंसारी आदि थे।