आरक्षण की मांग जायज : टीएमसी
बोकारो - विस्थापितों की समस्याओं को लेकर तृणमूल कांग्रेस की बोकारो नगर कमेटी की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि बीएसएल में विस्थापितों के चतुर्थ वर्ग के नियोजन में आरक्षण की मांग जायज है। जिन्होंने जमीन दी है, उनका चतुर्थ वर्ग पर पूरा हक बनता है। प्रबंधन अगर विस्थापितों को आरक्षण नहीं देता है तो टीएमसी आंदोलन करेगी। बैठक में जिला संगठन मंत्री अनवर अली, महानगर अध्यक्ष फिरोज अंसारी, मोईन अंसारी, अभिजीत पांडेय, लालू सोरेन, विष्णु महतो, पप्पु दुबे, सूरज विश्वकर्मा, मो. ताज, एकबाल नायर, अजमल अंसारी, शब्बीर अंसारी, हसन इमाम आदि उपस्थित थे।