पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झूठ बोल रहे हैं पूर्व मंत्री : मोर्चा

झूठ बोल रहे हैं पूर्व मंत्री : मोर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - विस्थापितों की सहानुभूति लेने के लिए पूर्व मंत्री अकलूराम महतो झूठ बोल रहे हैं। तत्कालीन इस्पात मंत्री रामविलास पासवान के कार्यकाल में महतो को प्लांट अटेंडेंट की बहाली में कोटा मिला था। पूर्व मंत्री की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। जांच के बाद कई तरह की बातें सामने आ सकती हैं। यह कहना है झारखंड रक्षक मोर्चा के केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार लहेरी, उप सचिव सुभाष कुमार और कोषाध्यक्ष विजय कुमार महतो का। उन्होंने कहा कि सेल में फर्जी बहाली के मामले में सीबीआई जांच मोर्चा के आंदोलन का परिणाम है। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार कुशवाहा का प्रयास रंग लाया और सीबीआई जांच हुई। इस मुद्दे को लेकर मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय में लगातार पत्राचार किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेश से जांच हुई। इसके अलावा मोर्चा द्वारा २६ जनवरी को किए गए जल सत्याग्रह किया गया, इससे सीबीआई
जांच में गति आई।