पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कानक्लेव में बीएसएल के वर्तमान एवं भविष्य पर चर्चा

कानक्लेव में बीएसएल के वर्तमान एवं भविष्य पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बोकारो
तीस जनवरी को बोकारो निवास में बीएसएल के अतीत, वर्तमान एवं भविष्य विषय पर एक कानक्लेव का आयोजन किया गया। इस कानक्लेव में सेल के निदेशक((तकनीकी))एसएस महान्ती, बीएसएल के सीईओ अनुतोष मैत्रा, भूतपूर्व प्रबंध निदेशक डीआर आहूजा, केएपी सिंह व यूपी सिंह, भूतपूर्व अधिशासी निदेशक((संकार्य)) केएल देवांगन, डीआईजी((सीआइएसएफ)) विनयतोष मिश्रा, बीएसएल के अधिशासी निदेशकगण, बीपीएससीएल के सीईओ राकेश भार्गव, बोकारो स्थित सेल की अन्य इकाईयों के प्रमुख, बीएसएल के महाप्रबंधकगण व अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। कानक्लेव में उपस्थित आहूजा, केएपी सिंह, यूपी सिंह, महान्ती तथा देवांगन ने बारी-बारी से बीएसएल में अपने कार्यकाल से संबंधित अनुभव बांटे। इन अधिकारियों ने मैत्रा एवं उनकी समस्त टीम को संयंत्र के स्वर्ण जयंती पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बीएसएल के इन भूतपूर्व मुखियाओं एवं वरीय अधिकारियों ने विश्वास जताया कि टीम भावना से आगे बढऩे तथा इस्पात परिवार के सामूहिक प्रयास से भविष्य में संयंत्र सफलता की ऊचाईयों को निश्चय प्राप्त करेगा। कान्क्लेव के दौरान मैत्रा ने अतिथियों को शाल से अलंकृत किया और स्मृति चिह्न भेंट की। अंत में बोकारो इस्पात संयंत्र के स्वर्ण जयंती के अवसर पर अतिथियों द्वारा बीएसएल के काफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया।