पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेफ्टी के लिए सुरक्षा कार्यशाला

सेफ्टी के लिए सुरक्षा कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - बोकारो स्टील प्लांट अपने कर्मियों के साथ-साथ संयंत्र के सेफ्टी स्टुअर्डस को सुरक्षा पहलुओं के प्रति जागरूक बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। इसके लिये संयंत्र के सुरक्षा विभाग की टीम नियमित रूप से विभिन्न विभागों में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। इसी अभियान के तहत 30 जनवरी को पीटीसी में सेफ्टी स्टुअर्डस के लिये सुरक्षा पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन महाप्रबंधक((सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं))आर के त्रिपाठी, उप महाप्रबंधक ((मानव संसाधन विकास))ओपी गुप्ता एवं अन्य वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया। कार्यशाला में संयंत्र के विभिन्न विभागों से 34 सेफ्टी स्टुअर्डस ने भाग लिया। कार्यशाला के आरम्भ में गुप्ता ने सभी का स्वागत किया तथा प्रतिभागियों को कार्यशाला की रूपरेखा से अवगत कराया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए त्रिपाठी ने उन्हें सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने का संदेश दिया। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में विभिन्न वक्ताओं ने प्रतिभागियों को बारी-बारी से सुरक्षा संबंधित पहलुओं जैसे गैस सुरक्षा, ऊंचाई पर कार्य करते वक्त सुरक्षा, सड़क सुरक्षा आदि पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों ने भी कार्यशाला में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यशाला को सफल बनाने में मानव संसाधन विकास के प्लांट प्रशिक्षण केन्द्र एवं सुरक्षा विभाग की टीम की सराहनीय भूमिका रही।