मजदूरों का पैसा लुटा रहा प्रबंधन
बोकारो - बोकारो इस्पात के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम के नाम पर प्रबंधन मजदूरों का पैसा लुटा रहा है। यह कहना है युवा मजदूर संघ के महामंत्री विजय कुमार का। उन्होंने कहा कि कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधन ने लाखों रुपये लुटा दिया। सेल कर्मियों में चर्चा थी कि 50 वर्ष पूरे होने पर प्रबंधन हर कर्मचारी को तीन तीन हजार रुपये देगा, लेकिन प्रबंधन ने मजदूरों को एक मिठाई तक नहीं खिलायी। जबकि लाखों रुपये लुटा दिया। बीएसएल के 80 प्रतिशत मजदूर इस कार्यक्रम से खुश नहीं हैं। प्रबंधन मजदूरों का पैसा इस तरह लुटाने के बजाय मजदूर हित में खर्च करे। वरना संघ आंदोलन करेगा।