याद किए गए राष्ट्रपिता
बोकारो - युवा राजद कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरशद अली ने की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जैसा व्यक्तित्व आज तक देश में दूसरा नहीं दिखा। सांप्रदायिक शक्तियों ने देश को क्षति पहुंचाने के लिए एक साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी थी। उस महान आत्मा की शांति के लिए देश भर में शोकसभा आयोजित की जाती है। हर देशवासी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राणा गोप, सत्येंद्र कुमार यादव, जंग बहादुर चौरसिया, मो. रहमतुल्लाह, हरेंद्र कुमार कंठ, प्रदीप कुमार गुप्ता, सतन शर्मा, जितेंद्र राम, मुन्नी देवी, सविता देवी आदि उपस्थित थीं।