कुष्ठ उन्मूलन दिवस पर बांटे फल
बोकारो - महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और कुष्ठ उन्मूलन दिवस के अवसर पर उद्यमी आदिवासी विकास केंद्र द्वारा निर्मल कुष्ठ ग्राम में फल वितरण किया गया। इसका नेतृत्व संस्था की संयुक्त सचिव शहनाज बानो कर रही थी। इससे पूर्व संस्था द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि निजाम अंसारी ने कहा कि कुष्ठ रोगियों के लिए कार्य करने का उद्देश्य सिर्फ उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना ही नहीं है, बल्कि उनकी हताशा से भरे जीवन में खुशियां लाना भी है। अंसारी ने कहा कि निर्मल कुष्ठ ग्राम में लगभग 156 परिवार हैं, इनकी आबादी 450 से ज्यादा है। इनमें 86 लोग कुष्ठ रोग से पीडि़त हैं, बाकी सभी स्वस्थ हैं। सरकारी उदासीनता के कारण इन परिवारों की स्थिति बदतर है।