पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडीटी से कुष्ठ का उन्मूलन

एमडीटी से कुष्ठ का उन्मूलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - एमडीटी से शत प्रतिशत कुष्ठ उन्मूलन संभव है। यह तभी संभव है जब यहां के प्रत्येक लोग जागरूक हों। यह कहना है सिविल सर्जन डा.शशिभूषण सिंह का। वे सीएस कार्यालय के सभाकक्ष में गांधीजी की पुण्यतिथि पर आयोजित कुष्ठ उन्मूलन पखवाड़ा का शुभारंभ करने के बाद बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एसीएमओ डा.सुनील उरांव ने कहा कि गांधीजी ने कुष्ठ के मरीजों को गले लगाकर उनका खुद ही इलाज किया और लोगों के बीच इस बीमारी के मरीज के छुआछूत के अंतर को मिटाया। इस मौके पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. राजश्री रानी ने चास प्रखंड की सहियाओं और एएनएम को कुष्ठ उन्मूलन संकल्प के साथ ही जांच अभियान प्रारंभ किया। जिसमें आज ३० जनवरी से चास प्रखंड के प्रत्येक घरों में कुष्ठ के बीमारी की सघन जांच प्रारंभ हुई। इस मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डा.बीपी गुप्ता, डीएमओ अनिल कुमार पोद्दार, डा. सज्जाद आलम, मनोहर महतो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। चास सीएचसी में डा.एनपी सिंह के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। इस मौके पर मरीजों की जांच करने वालों में लैब टेक्रिशियन इम्तियाज खां, आरके गुप्ता सहित अन्य को रखा गया है।