स्टेच्यू फार यूनिटी की फिल्म प्रदर्शित
बोकारो - लौह संग्रहण समिति की बैठक को आपरेटिव कालोनी स्थित आम्रपाली क्लब में हुई। जिसमें लौह संग्रहण के लिए समिति के सदस्यों को हर एक-एक घरों में जाने का निर्देश दिया गया। ताकि स्टेच्यू में हर नागरिक की भागीदारी सुनिचित हो सके। इस दौरान स्टेच्यू फॉर यूनिटी का चलचित्र भी दिखाया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विंरची नारायण, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहितलाल सिंह, हजारीबाग संगठन मंत्री विनय कुमार सिंह, प्रभारी सुनील मोहन ठाकुर, सुनील कुमार गोस्वामी, कृष्ण कुमार मुन्ना, वीरभद्र प्रसाद सिंह, घनश्याम सिंह, स्वामी सत्यकृष्ण, अजीत कुमार, संत शरण सिंह, शंकर रजक, देव चंद्र झा, सुनील कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार झा, तारकेश्वर कुमार, उपेंद्र कुमार, विरेंद्र शर्मा, साधुशरण साव, विकास कुमार आदि मौजूद थे।