- Hindi News
- संत निरंकारी के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु
संत निरंकारी के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु
कसमार - संत निरंकारी मंडल दिल्ली के सौजन्य से कसमार मे गुरूवार को जिला स्तरीय निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आए चास बोकारो शाखा के संयोजक सह ज्ञान प्रचारक उमाशंकर जी ने निरंकारी संत समागम के आयोजन और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परमात्मा ही हमे संपूर्ण बना सकता है। संत निरंकारी मिशन कोई प्रचलित धर्म या सम्प्रदाय नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक विचार धारा है। उन्होंने कहा कि ज्ञान के बाद भक्ति से निराकार परमात्मा एवं सदगुरू के प्रति सम्र्पण की भावना जीवन मे उजागर होगी।