पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्रिपक्षीय वार्ता के बाद हड़ताल वापस

त्रिपक्षीय वार्ता के बाद हड़ताल वापस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - क्षेत्रीय श्रमायुक्त आरसी श्रीवास्तव के कार्यालय में बीएसएल प्रबंधन और गैर एनजेसीएस नेताओं की त्रिपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता सफल होने पर ३१ जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल को वापस ले लिया गया। उक्त जानकारी देते हुए बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ के महामंत्री कृष्णा राय ने कहा कि वार्ता में नए वेतन समझौता को लागू करने पर लिखित समझौता हुआ। इसके अलावा बोकारो स्टील के वैसे सेवा निवृत्त कर्मचारी जिनका क्वार्टर खाली नहीं होने के कारण मेडिकल बुक नवीकरण नहीं किया जा रहा है, उनका मेडिकल बुक १५ दिन के अंदर नवीकरण कर दिया जाएगा। गैर एनजेसीएस नेताओं को आश्वासन दिया गया कि आवास लाइसेंस योजना एक महीना के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। डी टाइप क्वार्टर के वैसे हकदार विस्थापित कर्मचारी जिन्हें आठ किलोमीटर की परिधि के कारण डी टाइप आवास नहीं दिया जाता है, उन्हें एक महीना के अंदर आवास देना शुरू कर दिया जाएगा। वार्ता सफल होने पर गैर एनेजसीएस नेताओं ने ३१ जनवरी की प्रस्तावित हड़ताल को वापस ले लिया। बैठक में जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी, क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री भीम सिंह आदि मौजूद थे।