मंदिर की स्थापना चार से छह तक
बोकारो - सिद्धि विनायक मंदिर ((श्री गणेश मंदिर)) की प्राण प्रतिष्ठा चार से छह फरवरी तक श्रीराम मंदिर प्रांगण में की जाएगी। मंदिर में सिद्धि विनायक के साथ ऋद्धि लक्ष्मी और सिद्धि लक्ष्मी भी विराजमान होंगी। उल्लेखनीय है कि बोकारो का श्रीराम मंदिर सिद्धपीठ के रूप में स्थापित हो चुका है। यहां प्रतिदिन वेद मंत्रों से भगवान की पूजा एवं सेवा की जाती है। इसी मंदिर प्रांगण में चार फरवरी को प्रतिष्ठा पूजा प्रारंभ होगी। पांच फरवरी को प्रतिमा संस्कार पूजन, अन्नाधिवास, जलाधिवास, फलाधिवास आदि कार्यक्रम होंगे।