आप ने मनाई बापू की पुण्यतिथि
बोकारो - आम आदमी पार्टी बोकारो जिला कमेटी की ओर से महात्मा गांधी चौक सेक्टर 4 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को गांधी शहादत दिवस पर जिला संयोजक रमाकान्त वर्मा की अध्यक्षता में सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नि:शुल्क सदस्यता अभियान के दौरान बोकारो जिले में 10 से 26 जनवरी के बीच लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। एक स्वर में 15 फरवरी को बोकारो के सेक्टर-4 स्थित मजदूर मैंदान में जनसभा को सफल बनाने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया। इससे पूर्व बोकारो जिले के सभी नौ प्रखंडों चास, चंदनकियारी, कसमार, पेटरवार, जरीडीह, बेरमो, गोमिया, नावाडीह और चंद्रपुरा के अलावा बोकारो इस्पात नगर, चास, बालीडीह आदि शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग नुक्कड़ सभाएं कर के कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के तरफ पूरे देश के साथ बोकारो जिले मे भी अभूतपूर्व रूझान नजर आ रहा है। बैठक के दौरान जिला सचिव अदीप कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुमार राकेश, अरूण किशोर, प्रभात कुमार सिंह, अनिरूद्ध भक्ता, महावीर कुमार, कऋ श्णा चौधरी, चौहान महतो, मंजुला देवी, अश्विनी कुमार सहाय, प्रताप कुमार, बलिन्द्र राम, इंद्रजीत सिंह, जंगबहादुर, अब्दुल कुदुस, आरीफ हुसैन, ज्योतिश सिंह, राजकुमार महतो, सुमित सिंह, अखिलेश तिवारी, लखन राम, सौरभ जयपुरियार, सुजीत कुमार रजक, अरविंद राम, बीएल साहु, मुख्तार सिंह, जागेश्वर पंडित, एन पात्रा, श्रीपति रजवार आदि उपस्थित थे।