तेज रफ्तार वाहन चढ़ा गोलंबर पर
भास्कर न्यूज - बोकारो
तेज रफ्तार एक आई-10 कार ने राम मंदिर गोलंबर में लगे ग्रिल को तोड़ते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें वाहन चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। क्षतिग्रस्त वाहन संख्या-जेएच 09 आर-1074 में रखे कागजातों पर शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव का नाम लिखा हुआ पाया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बीएस सिटी थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि वाहन चालक हवाई अड्डा की ओर से सेक्टर छह की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार वाहन के संतुलन खो जाने से वह गोलंबर में लगे ग्रिल को तोड़ते हुए उपर चढ़ गया।