तूने मुझे बुलाया शेरावालिए...
बोकारो - सेक्टर नौ सी श्रीश्री १००८ सच्चा दरबार में माघी काली पूजा के अवसर पर भव्य माता जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें चंद्रप्रभा भक्ति जागरण मंडली कतरास के कलाकारों ने तूने मुझे बुलाया शेरावालिये..., निमियां के डारे मइया.., लच लच लचकेला.., आदि भजन पेश कर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पूर्व हनुमान वंदना की गई। इस दौरान मुख्य पुजारी रामाधार सिंह, प्रकाश मिश्रा, सुनील केसरी, अरविंद सिंह, कामेश्वर पांडेय, विद्याधर पांडेय, अशोक सिंह, विक्की कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, सोनु कुमार, विशाल कुमार, अनिमेष कुमार, विनय कुमार, कृष्णा कुमार आदि मौजूद थे।