पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताजी जयंती पर लें परिवर्तन का संकल्प : समरेश सिंह

नेताजी जयंती पर लें परिवर्तन का संकल्प : समरेश सिंह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बोकारो
नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दिल्ली चलो का नारा दिया था। अब समय आ गया है युवा पीढ़ी नेताजी के संदेश का अनुशरण कर परिवर्तन की तैयारी में लग जाए। यह बातें झाविमो केंद्रीय उपाध्यक्ष सह बोकारो विधायक समरेश सिंह ने कही। वे नेताजी जयंती के अवसर पर सुभाष चौक, चास में जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह का आयोजन झाविमो और झावियुमो ने किया था। उन्होंने कहा कि आज के दिन सभी युवा देश में परिवर्तन के लिए शपथ लें। कांग्रेस और भाजपा दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। इन दोनों दलों को दरकिनार कर तीसरे मोर्चा के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए झाविमो का साथ देकर परिवर्तन की लहर पैदा करें। झावियुमो जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि नेताजी ने कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। तो युवाओं को नेताजी की दृढ़ इच्छा शक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए। नेताजी जयंती के अवसर पर झाविमो और झावियुमो कार्यकर्ताओं ने संकल्प रैली निकाली। रैली रवींद्र भवन, चास से नेताजी चौक, चेकपोस्ट तक पहुंची। इस अवसर पर झावियुमो जिलाध्यक्ष मनोज राय, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव जुबिल अहमद, अमर स्वर्णकार, विकास मोदक, अनूप प्रमाणिक, मेथर डे, सपन स्वर्णकार, जीतू स्वर्णकार आदि उपस्थित थे।
चास नागरिक समिति ने भी निकाली रैली
चास नागरिक समिति द्वारा नेताजी जयंती के अवसर पर महावीर चौक, चास से नेताजी चौक तक देश प्रेम रैली निकाली। इस रैली में भामाशाह पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नेताजी और भारत माता की झांकी प्रस्तुत की। नेताजी अमर रहें के नारे के साथ जुलूस नेताजी चौक पहुंचा। यहां वक्ताओं ने 23 जनवरी को देश प्रेम दिवस के रूप में राजकीय छुट्टी घोषित करने की मांग की। इस अवसर पर समिति के मेथर दे मोदक, रामदास दे, बनमाली दत्ता, सत्यनारायण मोदक, वासुदेव दे, उत्तम चार मोदक, अश्विनी झा, पोल्टू मोदक, सोमनाथ शेखर, दुलाल हलदार, रितुरानी सिंह, अन्नू त्रिपाठी, भीम रजक, संतोष दे, गणेश दत्ता, गोपी मोदक, शंकर साह, विश्व कुमार गोयल आदि उपस्थित थे।