शहर के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन
पारसनाथ - बुशिकॉन शाइनी रियू कराटे डू क्योकाई के तत्वाधान में संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल धनबाद में आयोजित 20वीं छोटनागपुर कराटे चैम्पियनशिप में गिरिडीह जिला के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। चैम्पियनशिप में जिला के खिलाडिय़ों ने विभिन्न वर्गो में पांच स्वर्ण, तीन रजत तथा सात कांस्य पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने वालों ने सतीश कुमार बेसरा, धर्मेंद्र महतो, रेवती रमन, सत्यम कुमार सोनी व काजल कुमारी शामिल है। जागेश्वर महतो, इंद्रदेव भुईयां व दीक्षा माथुर को रजत तथा संजय कुमार महतो, प्रेरक भदानी, आदर्श जायसवाल, लीजा, यशोदा कुमारी, दीक्षा सिंह व इरफान को कांस्य पदक मिला।