धोखाधड़ी मामले में आरोपी रिमांड पर
गिरिडीह - नगर थाना कांड संख्या 45/11 में नगर थाना की पुलिस ने नामजद अभियुक्त तनवीर अख्तर को धनबाद से गिरफ्तार कर प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिवपाल सिंह के अदालत में पेश किया। जहां अभियुक्त को 14 दिनों की रिमांड पर जेल भेजा गया। वाहन खरीद व फाइनांस के नाम पर शहर में हुए एक धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने तनवीर अख्तर पर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर चुकी थी।