पकड़े गए तीन फर्जी हॉकर
सरिया - सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसर पर अवैध रूप से खाद्य पदार्थ बेचने वाले तीन भेंडरों को पकड़कर धनबाद जेल भेज दिया गया। इस बाबत आरपीएफ के इंस्पेक्टर टीएस अहमद ने बताया कि स्टेशन परिसर में अवैध रूप से खाने-पीने की वस्तुएं बेचने वाले बिहार के भागलपुर जिला के सबोर निवासी बासु पासवान, गोमो हरिहरपुर के सुरेंद्र साव को गिरफ्तार कर लिया।