पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाविमो का जनाधार मजबूत : फूलचंद

झाविमो का जनाधार मजबूत : फूलचंद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गोविंदपुर
सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल ने बुधवार को कहा कि क्षेत्र में झाविमो का मजबूत जनाधार है। धनबाद लोकसभा चुनाव में समरेश सिंह रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। सिंदरी विधान सभा क्षेत्र से 50 हजार से अधिक मतों की बढ़त रहेगी। उन्होंने कर्माटांड़ में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि झारखंड कि झामुमो-कांग्रेस सरकार से जनता का भला नहीं होने वाला है। बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्री बनने से राज्य का सर्वांगीण विकास होगा। झाविमो जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर बूथ कमेटी बना लेने का निर्देश दिया। सिन्हा ने कहा कि राज्य में झाविमो मजबूत और सशक्त स्थिति में है। सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बाबू राम हेंब्रम, संचालन विश्वनाथ पाल ने किया। सभा में बलदेव महतो, मंजर आलम, फातिमा अंसारी आदि शामिल थे।