मारपीट का आरोपी जेल भेजा गया
धनबाद - कोर्ट परिसर में मारपीट के एक मामले में आरोपी राजीव कुमार ने बुधवार को सीजेएम एसके पांडेय की अदालत में सरेंडर कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। राजीव के खिलाफ उपेंद्र सिंह ने धनबाद थाने में केस किया था। उपेंद्र ने अपने बयान में पुलिस को बताया था कि उन्होंने राजीव, निसार, विशाल, आलम आदि पर गेसिंग का धंधा चलाने का आरोप लगाते हुए १३ जनवरी २०१४ को सीजेएम की अदालत में शिकायतवाद दाखिल किया था। उससे नाराज राजीव आदि ने करीब ४० लड़कों के साथ मिलकर उपेंद्र से मारपीट की थी।
उपेंद्र ने इससे पहले 9 जनवरी को भी गेसिंग की जानकारी बैंक मोड़ थाने को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।