पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनबाद के ठगों ने हिमाचल के पूर्व सैनिक से ठगे त्र9 लाख

धनबाद के ठगों ने हिमाचल के पूर्व सैनिक से ठगे त्र9 लाख

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धनबाद
धनबाद के नटवरलालों ने हिमाचल प्रदेश के रिटायर आर्मी ऑफिसर जोगिंदर सिंह को 30 लाख रुपए की लॉटरी के नाम पर 9 लाख रुपए का चूना लगा दिया। इस ठगी में 10 बैंक खातों का इस्तेमाल किया, जिनमें से 6 धनबाद के निकले। इन खातों के आधार पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बुधवार को धनबाद में छापेमारी की। बस्ताकोला और पुलिस लाइन के पास से एक-एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ कर गिरोह के सरगना तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अपने नाम चंदन और सकी चंद्र बताए। हिमाचल प्रदेश पुलिस के अनुसार सकी चंद्र के खाते में गिरोह ने जोगिंदर से पहले 1.25 लाख रुपए जमा कराए और फिर उसे निकाले। चंदन के खाते में भी रुपए जमा कराए गए।




30 लाख की लॉटरी का विजेता बताकर की ठगी, हिमाचल पुलिस ने धनबाद से दो लोगों को पकड़ा