- Hindi News
- अल्पसंख्यक मोर्चा का होर्डिंग फाडऩे से मचा बवाल
अल्पसंख्यक मोर्चा का होर्डिंग फाडऩे से मचा बवाल
जोड़ापोखर - भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शकील राणा ने पार्टी का होर्डिंग फाड़े जाने की शिकायत जोड़ापोखर थाना में की है। पुलिस को दिए शिकायत में कहा कि गुरुवार को अल्पसंख्यक मोर्चा का मिलन समारोह आयोजित किया गया है। सभा में धनबाद सांसद पीएन सिंह, विधायक कुंती देवी मुख्य रूप से शिरकत करने वाली हैं। इसकी तैयारी और प्रचार-प्रसार के लिए जामाडोबा 6-7 नंबर पिट के समीप कार्यक्रम का होर्डिंग लगाया गया था। क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए असमाजिक तत्वों द्वारा मंगलवार की रात्रि होर्डिंग को फाड़ दिया गया। इससे कार्यकर्ताओं में रोष है। थाना प्रभारी अहमद अली से दोषियों को पकड़ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर बबलू फरीदी, नौशाद खान, सोना खान, फैज खान, संजीदा खातून आदि थे।